आपका स्वागत है! टाइम्स ऑफ़ हिंदी पर रंग-बिरंगी ख़बरों की दुनिया में!

डीयू की पूर्व छात्रा ने अपार्टमेंट से शुरू की यूएस में कंपनी, आज 8100 करोड़ की मालकिन

हाइलाइट्स

नीरजा सेठी ने अपने पति के साथ बिजनेस शुरू किया था।
2018 में उन्होंने कंपनी को बेच दिया था।
कंपनी में उनकी हिस्सेदारी के बदले नीरजा को करीब 50 करोड़ डॉलर मिले थे।

नई दिल्ली. यूएस में भारतीय मूल की व्यवसायिका महिलाएं एक बार फिर सबको चौंका दिया हैं। भारतीय मूल की 4 महिला उद्यमियों ने फोर्ब्स की ‘अमेरिका की 100 सबसे अमीर स्व-निर्मित महिलाएं’ की सूची में अपनी जगह बना ली है। इनके नाम हैं नीरजा सेठी, जयश्री उल्लाल, नेहा नरखेड़े और इंद्रा नूई। इन सभी की कुल संपत्ति 4 अरब डॉलर से अधिक है। आज के हमारे लेख का केंद्र बिंदु नीरजा सेठी (Neerja Sethi) हैं।

नीरजा का जन्म 1955 में भारत में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से मैथ्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन संशोधन में एमबीए किया। उनके पास ओकलैंड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी है। उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति भरत देसाई से शादी की है, जिनका पैतृक गुजरात है। नीरजा और उनके पति ने आईटी कंप्यूटिंग और आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल की स्थापना की थी। नीरजा सबसे सफल बिजनेसवुमन में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष के बाद अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी कारोबार: कितनी कमाई पर फिल्म होती है हिट, कितने पर सुपरहिट, किसे मिलता है सबसे बड़ा हिस्सा।

अपार्टमेंट से शुरू हुई कंपनी
उन्होंने 1980 में सिंटेल की सह-स्थापना की और अपने अपार्टमेंट से अमेरिका में कंपनी की संचालन शुरू की। हालांकि, अक्टूबर 2018 में फ्रांसीसी आईटी कंपनी एटोस एसई (Atos SE) ने सिंटेल को 3.4 अरब डॉलर में खरीद लिया और नीरजा को कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के लिए लगभग 510 मिलियन डॉलर मिले।

नीरजा 25वें स्थान पर
सबसे अमीर स्व-निर्मित व्यवसायिका महिलाओं की शीर्ष 100 सूची में, नीरजा सेठी 99 करोड़ डॉलर (करीब 8100 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ 25वें स्थान पर हैं। 2021 में फोर्ब्स की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में सेठी 14वें स्थान पर थीं। इस सूची में उनके अलावा 3 और भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। रिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और सीईओ जयश्री उल्लाल, पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) और क्लाउड कंप्यूटिंग फर्म कॉन्फ्लुएंट की सह-संस्थापक नेहा नारखेड़े, पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूई इन तीनों भारतीय महिलाओं में शामिल हैं।

Tags: व्यवसाय समाचार, हिंदी व्यवसाय समाचार, सफलता की कहानी, महिलाओं की सफलता की कहानी

Share this article
Shareable URL
Prev Post

होटल में ठहरते हैं, तो चेक कर लें टीवी और सॉकेट! एक्सपर्ट ने बताया कहां हो सकता है धोखा …

Next Post

सिर्फ 2 हेल्दी चीजों से बनाएं छोटे बच्चों के लिए सुपर टेस्टी पैन केक, शौक से खाएंगे टिफिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read next

भारत में पहली बार इस शेफ ने जीता इंटरनेशनल अवॉर्ड, दुनियाभर के लोग हैं इनके ‘डेजर्ट’ के दीवाने

अंकित राजपूत/ जयपुर: जयपुर अपने खाने पीने के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. यहां लोग खाने-पीने के भी शौकीन हैं और…

लुभा रही गाय के गोबर से बनी राखियां, इन तत्वों को मिलाकर होती हैं तैयार

अंकित राजपूत/जयपुर. इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन से पहले बाजारों में राखियों…