घर बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। पैसों का इंतजाम हो जाए तो सामान की दिक्कत होती है। सामान भी जुटा लें तो बनाने में महीनों का समय लग जाता है। लेकिन इस भागती दौड़ती जिंदगी में किसी को इतना समय नहीं मिलता कि वह बैठकर घर बनवाए। ऊपर से मजदूरों और कारीगरों के पीछे भागना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अब एक ऐसी तकनीक आ गई है, जिससे घर महीनों नहीं बल्कि चंद घंटों में बनकर तैयार हो जाता है। यह तकनीक दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल हो रही है।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मशीन की मदद से चंद घंटों में घर बनकर तैयार होते दिखाया गया है। दरअसल, यह थ्रीडी प्रिंटिंग है। जैसे कोई क्रॉफ्ट प्रिंट कर लेते हैं, वैसे ही अब घर भी प्रिंट किए जा रहे हैं। आज के समय में कई देश थ्री डी प्रिंटिंग का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं थ्री डी प्रिंटिंग क्या है और इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं?
मद्रास आईआईटी के पूर्व छात्रों ने किया था प्रयोग
कुछ दिनों पहले मद्रास आईआईटी के पूर्व छात्रों ने सीमेंट कंक्रीट का एक घर बना दिया। यह घर 5 दिनों में तैयार हुआ और इसमें 600 वर्ग फीट का बिल्ट एरिया है। इसके अलावा इस तकनीक का इस्तेमाल करके लागत भी 30% कम आई। इसमें थ्री डी प्रिंटिंग का उपयोग किया गया था। यह मशीन कंप्यूटराइज्ड थ्री डायमेंशनल डिजाइन फाइल को स्वीकार कर परत दर परत आउटपुट देती है। इसमें सीमेंट और कंक्रीट के गारे का उपयोग किया जाता है।
मशीन की मदद से तुरंत दीवार बना दी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मशीन की मदद से तुरंत दीवार बनाई जा सकती है। घर इसके आगे बनता चला जाता है। 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग ज्यादातर मैन्यूफैक्चरिंग और डिजाइनिंग के लिए होता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे अब तक 40 लाख बार देख चुके हैं, 12 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। लोग आश्चर्यचकित हैं कि कैसे इतनी जल्दी घर बन जाता है।
.
पहले प्रकाशित: 31 जुलाई 2023, 17:21 बजे