संकरमण का कहर: अमेरिका के 15 राज्यों में साल्मोनेला संक्रमण का मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटों में 50 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग ने बताया कि इस संक्रमण से गंभीर डायरिया, पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी। ये गंभीर बीमारी खरबूजों के कारण पूरे देश में फैल रही है।
रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग ने बताया कि साल्मोनेला संक्रमण बच्चों, बूढ़े और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। कई सामाचार एजेंसियों ने बताया कि संक्रमितों की संख्या ज्ञात से कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में भी इसके पाए जाने की पुष्टि हुई है। साल्मोनेला संक्रमण के बैक्टीरिया मेक्सिको से आयात हो रहे खरबूजों में पाए जा रहे हैं।
खरीदे हुए फलों के फेंक दें
मलिसिटा ब्रांड (Malichita Brand) के खरबूजों को जिन्हें 16 से 23 अक्टूबर के बीच अमेरिकी स्टोर में बेचा गया था, उन सभी को वापस बुला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिन लोगों ने इस फल को खरीदा है उसे कूड़े में फेंक दें। लोगों को इस फल के संपर्क में आए सभी वस्तुओं को सैनिटाइज करने की सलाह दी जा रही है।
साल्मोनेला संक्रमण क्या है?
साल्मोनेला जिसे साल्मोनेलोसिस के रूप में जाना जाता है, यह एक जीवाणु जनित रोग है। यह इंसानों के आंत के रास्ते को प्रभावित करता है। साल्मोनेला बैक्टीरिया आमतौर पर आंतों में रहते हैं और मल के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। सामान्य तौर पर दूषित पानी या भोजन से इंसान संक्रमण होते हैं।
अभी भी जीवित हैं डायनासोर! लेकिन पृथ्वी पर नहीं, दूसरे ग्रह पर…, वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाली स्टडी
इससे किसको ज्यादा खतरा है:
- मुर्गियों या बत्तखों फार्मों में के उच्च जोखिम वाले जानवरों के आसपास रहने हैं या काम करने वाले लोग
- एंटासिड या एंटीबायोटिक्स लेने वालों की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर होती है, उन्हें भी काफी खतरा रहता है।
- आंत सूजन या आंत के रोग या IBS से पीड़ित लोग
- 5 साल से कम या 65 से ज्यादा उम्र के लोग
इसके लक्षण क्या हैं या कैसे पहचान करेंगे
इस बीमारी की पहचान है खून के रूप में दस्त, तेज बुखार, पेट में दर्द, मिचली, उल्टी और लगातार सिर दर्द इत्यादि।
.
FIRST PUBLISHED : November 20, 2023, 18:25 IST